Monday, June 25, 2012

बाकी सब ठीक है

                                   बाकी सब ठीक है
  
                                लोगों ने पूछा मैं सुनता हूँ
मैंने कहा- हाँ मैं सुनता हूँ
लोगों ने पूछा- तुम देखते हो
मैंने कहा- हाँ मैं देखता हूँ
लोगों ने फिर पूछा-
तब क्या तुम बोलते भी हो
मैंने कहा- हाँ मैं बोलता भी हूँ
एक प्रश्न फिर पूछा लोगो ने-
कब से और कहाँ
मैंने कहा-
सदियों से अपनी कविताओं में

उन्होंने कहा- चलो हटो
कविता तो चीज है मनोरंजन की
खेल है
कागज और कलम के बीच की
कुछ और हो जो बोलो
मैंने कहा- कुछ नहीं, बाकी सब ठीक है
तब से मुझे लोगों ने नहीं देखा
पर मैं हूँ
और मेरी कविता ही
बोलती है....।

2 comments:

  1. पर मैं हूँ
    और मेरी कविता ही
    बोलती है....।
    वाह!

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका शुक्रिया.. अनुपमा जी...

      Delete