Tuesday, June 26, 2012

वास्तविक सत्य

            वास्तविक सत्य

जब मैं इस ओर था तो
रौनक उस ओर थी
जब मैं उस ओर था तो रौनक
फिर दूसरी ओर थी
तब मुझे लगा गलती उसकी नहीं
मेरी ही है
क्योंकि मैं नहीं जान पाया
भोजन का एक निवाला
गुदा-द्वार से निकलने से पहले
किन प्रक्रियाऔं से गुजरता है
कितनी लम्बी यात्रायें करता है
नहीं जान पाया

अभी तो मैं गन्धहीन,स्वादहीन हूँ
शायद तभी
मेरी पीठ में धंसा फरसा
निकाल नहीं पाया मेरा
एक भी बूँद रक्त.

No comments:

Post a Comment