Tuesday, June 26, 2012

पत्ती

               पत्ती
वह पत्ती है
पत्ती ही है
धरती से निकली पत्ती

पेड़ की मोटी छाल के भीतर से
धरती के जाने किस भाग
किस अंश से बनी
पेड़ की जड़ों में दौड़ती हुई
ऊपर की सबसे ऊँची डाल पर
ताँबे की सी लाल-लाल
चमक रही है

मेरी आँखों ने ढूँढ ही लिया
आखिर में उसे
धरती की पूरी पड़ताल के बाद
अन्नत वर्षों के

अब,अनींद की बिमारी
हो जायेगी ठीक स्वतः
क्योंकि भूख मिट गयी आज
अन्न की तपस्या साधकर
उस पत्ती की ताँबायी कोमलता से
हो जाना चाहता हूँ अँधा
कि कहीं चुभ न जाये कोई काँटा
और खो न जाये कहीं
वह पत्ती.

No comments:

Post a Comment